मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान

समस्तीपुर. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के संगठन सचिव विजय ठाकु र ने शुक्रवार को आंदोलित स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला अफजाइ की है. उन्होंने कहा है कि डीएम के समक्ष चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के द्वारा आयोजित प्रदर्शन के द्वारा डीडीटी छिड़काव कर्मियों के समायोजन व मैट्रिक पास चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मियों […]

समस्तीपुर. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के संगठन सचिव विजय ठाकु र ने शुक्रवार को आंदोलित स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला अफजाइ की है. उन्होंने कहा है कि डीएम के समक्ष चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के द्वारा आयोजित प्रदर्शन के द्वारा डीडीटी छिड़काव कर्मियों के समायोजन व मैट्रिक पास चतुर्थ वर्गीय सरकारी कर्मियों की प्रोन्नति के मांग के लिए जारी आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा. इस संबंध में डीएम के द्वारा आश्वासन के मिलने पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया था. लेकिन, अभी तक उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. बाध्य होकर कर्मचारी संगठन किसी भी दिन डीएम का घेराव करते हुए चक्का जाम करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >