शहादत दिवस पर सेमिनार 23 को

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआइ) ने शुक्रवार को शहीदे आश्रम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस रियल मेरिट सेंटर व एक्सपर्ट बैंक कोचिंग काशीपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें 455 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में एसएफआइ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता व परीक्षा में […]

फोटो संख्या : 4समस्तीपुर. भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआइ) ने शुक्रवार को शहीदे आश्रम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस रियल मेरिट सेंटर व एक्सपर्ट बैंक कोचिंग काशीपुर में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें 455 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता के सफल संचालन में एसएफआइ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता व परीक्षा में वीक्षक के रूप में जिला सचिव संजय कुमार, सुबोध कुमार, चंदन कुमार, बृजभूषण कुमार, रंजीत कुमार, अवनीश कुमार, पवन कुमार, विपिन कुमार, रिगम कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. वहीं आगामी 23 मार्च को बंगाली टोला स्थित कृष्णा टॉकिज में शहादत दिवस के मौके पर वर्तमान संदर्भ में भगत सिंह के विचार व छात्र युवा की दशा-दिशा पर सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. साथ ही क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पारितोषिक वितरण समारोह भी किया जायेगा. कार्यक्रम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा व पटना कॉलेज पटना के प्राचार्य डॉ नवल किशोर चौधरी मुख्य अतिथि होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >