फोटो संख्या : 8किसान सेवा संघ के बैनर तले दुग्ध उत्पादक किसानों ने दिया धरनाप्रतिनिधि, सरायरंजनस्थानीय हरपुर एलौथ के औद्योगिक प्रांगण स्थित मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय के समक्ष किसान सेवा संघ के बैनर तले दुग्ध उत्पादक किसानों ने धरना प्रदर्शन किया. धरना सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी ने कहा कि दुग्ध उत्पादक किसानों को लाभकारी मूल्य मिले, ताकि पशुओं के साथ साथ किसानों की भी स्थिति में सुधार हो सके. श्री चौधरी ने कहा कि आजादी के 68 वर्षों के बाद भी दुग्ध उत्पादक किसानों का जीवन कैसे चल रहा है, सरकार स्पष्ट नीति तय करें. विशेष योजना लागू करें. वहीं कृष्ण देव सिंह, लाल बाबू महतो, राम वरण महतो, राजीव मिश्र, हरेराम चौधरी, भाग्य नरायण राय, विश्वनाथ चौधरी सहित दर्जनों किसानों ने नये सिरे से दूध का एसएनएफ निर्धारित किये जाने की मांग की. संघ के पदधारकों ने कहा कि जरुरत पड़ने पर हमारा संघर्ष राजधानी तक तय करेगा.
लाभकारी मूल्य मिले अन्यथा संघर्ष रहेगा जारी
फोटो संख्या : 8किसान सेवा संघ के बैनर तले दुग्ध उत्पादक किसानों ने दिया धरनाप्रतिनिधि, सरायरंजनस्थानीय हरपुर एलौथ के औद्योगिक प्रांगण स्थित मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड कार्यालय के समक्ष किसान सेवा संघ के बैनर तले दुग्ध उत्पादक किसानों ने धरना प्रदर्शन किया. धरना सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी […]
