सीनियर डीएमओ को दिया परिचालन पर सतत मनेटरिंग का निर्देशसमस्तीपुर. समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली सभी स्तर के ट्रेनों के परिचालन पर अब डीआरएम की सीधी नजर होगी. उन्होंने ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने के लिये संबंधित अधिकारियों को परिचालन को ले कई सख्त निर्देश जारी किये हैं. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय कक्ष में ट्रेनों के परिचालन को बेहतर बनाने को लेकर कंट्रोल को आवश्यक निर्देश देते हुये कहा है कि बेवजह ट्रेनों को जंक्शन के अलावा आउटर सहित अन्य छोटे छोटे स्टेशनों पर अनावश्यक रूप से नहीं रोकी जाये. इसके लिये ऑपरेटिंग विभाग के अधिकारी खुद मॉनीटरिंग करें. ताकि ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान समय प्रणाली को बेहतर बनाया जा सके. साथ ही यात्रियों की शिकायत मिलने पर कंट्रोल में एक टीम बनाकर परिचालन विभाग खुद करवायी. इसके अलावा डीआरएम श्री शर्मा ने मंडल में साफ सफाई को लेकर सीएम को निर्देश देते हुये कहा कि हर हाल में रेल परिसर के अलावा प्लेटफॉर्म व ट्रेनों के बोगियों में साफ सफाई की निगरानी करें. इसके अलावा वाणिज्य विभाग के अधिकारी सीनीयर डीसीएम जफर आजम को निर्देश दिया है की बुकिंग काउंटर, पीआरएस काउंटर के अलावा यात्री सुविधा से जुड़े सभी जगहो ंपर साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही संरक्षा के अलावा सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गये है. जिसमें यात्रियों की होली के बाद बढी भीड़ को लेकर सुरक्षा को लेकर कमांडेंट आवश्यक निर्देश दिये गये है.
ट्रेनों के परिचालन को ले डीआरएम सख्त
सीनियर डीएमओ को दिया परिचालन पर सतत मनेटरिंग का निर्देशसमस्तीपुर. समस्तीपुर मंडल से गुजरने वाली सभी स्तर के ट्रेनों के परिचालन पर अब डीआरएम की सीधी नजर होगी. उन्होंने ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने के लिये संबंधित अधिकारियों को परिचालन को ले कई सख्त निर्देश जारी किये हैं. डीआरएम […]
