बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा का कंप्यूटर उठा ले गये चोर

सरायरंजन. थाना क्षेत्र के खालिसपुर चौक स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा के मुख्य गेट का ताला काट कर कंप्यूटर चुरा ले गये चोर. घटना रविवार की रात को अंजाम दिया गया है. इसकी जानकारी सोमवार को तब हुई जब प्रभारी शाखा प्रबंधक लड्डू महतो अपनी ड्यूटी के लिए शाखा पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल इसकी […]

सरायरंजन. थाना क्षेत्र के खालिसपुर चौक स्थित बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा के मुख्य गेट का ताला काट कर कंप्यूटर चुरा ले गये चोर. घटना रविवार की रात को अंजाम दिया गया है. इसकी जानकारी सोमवार को तब हुई जब प्रभारी शाखा प्रबंधक लड्डू महतो अपनी ड्यूटी के लिए शाखा पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल आरंभ की. इस क्रम में पाया गया कि बैंक शाखा में लगे चार कंप्यूटर सेट को चोर लेकर चंपत हो गये. इसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अन्य दिनों की भांति ही शाखा का काम काज निपटाने के बाद सभी कर्मी शनिवार को वापस अपने घर चले गये. कयास लगाया जा रहा है कि रविवार की रात चोरों ने शाखा के मुख्य द्वार पर लगे तीन ताले को तोड़ दिया. अंदर प्रवेश कर कंप्यूटर चुरा ले गये. थानाध्यक्ष राज किशोर कुमार का कहना है कि टूटे हुए ताले को जब्त कर थाने लाया गया है. जांच की जा रही है. इधर, बैंक से कंप्यूटर चोरी को लेकर चर्चा है कि संभवत: चोर बैंक शाखा के अभिलेख को समाप्त करने के उद्देश्य से ही इस घटना को अंजाम दिया है. वैसे इस पर फिलहाल कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है. बैंक का कैश सुरक्षित बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >