समस्तीपुर. जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत बरहेता चौक स्थित उच्च विद्यालय परिसर में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी शिव शंकर राय ने की. इसमें जिला कमेटी सदस्य रोहित कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, निरेंदु रक्षित, विकास यादव की उपस्थिति में प्रखंड सदस्यता अभियान प्रभारी प्रभात कुमार को नियुक्त किया गया.मौके पर पंचायत सदस्यता प्रभारी भी नियुक्त किये गये. इसमें प्रभात कुमार को कुढवा, अमरजीत सुमन बरहेता, ऋषिकेश कुमार तीरा, दीपक कुमार ध्रुवगामा, मो. जावेद अंसारी पुरुषोत्तमपुर एवं धीरज कुमार को कल्याणपुर पंचायत का प्रभारी नियुक्त किया गया. इसके अलावा धनजीत कुमार, रोशन कुमार, धर्मेंद्र कुमार राय, सोनू कुमार, मुकेश कुमार, शुभम कुमार को विशेष प्रभारी के रुप में नियुक्त किया गया है. ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी जिले में संगठन विस्तार को लेकर लगातार प्रयासरत है. इसी सिलसिले में कल्याणपुर प्रखंड में पार्टी को स्थापित करने के लिए सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से प्रभारियों को नियुक्त किया गया है.
आप ने नियुक्त किया पंचायत सदस्यता प्रभारी
समस्तीपुर. जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत बरहेता चौक स्थित उच्च विद्यालय परिसर में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई. अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी शिव शंकर राय ने की. इसमें जिला कमेटी सदस्य रोहित कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, निरेंदु रक्षित, विकास यादव की उपस्थिति में प्रखंड सदस्यता अभियान प्रभारी प्रभात कुमार को नियुक्त किया गया.मौके […]
