समस्तीपुर : होली की पावन पर्व समाप्त होते ही लोग घर से काम पर लौटने की तैयारी में जुट गये हैं. लेकिन ट्रेनों में टिकट कंफर्म नहीं मिलने से परेशान अपने परिवार के सुखद यात्र को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. लंबी दूरी की किसी भी ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने से पीआरएस काउंटर से लेकर नेट से टिकट लेने की सर्च अभियान में परेशान है.
कहीं से कोई एक भी कंफर्म टिकट की जुगाड़ में लोग परेशान नजर आ रहे हैं. बता दें कि होली की पर्व समाप्त होते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगा है. ऐसे में लंबी दुरी की गाड़ियों में सफर करना आसान नहीं है.
साधारण बोगी में सफर करने को विवश
पीआएस कांउटर आने वाले यात्रियों में अमर कुमार, रीना देवी, मनोज कुमार महतो, शिवनाथ राय का कहना है कि रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिये पूर्व से कंफर्म टिकट की सुविधा नहीं की है. इससे यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं. जब सफर करना है तो वैसे में या तो साधारण बोगी में सफर करने के अलावा कोई सहारा नहीं है. इसमें बरौनी से नयी दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस में 26 मार्च तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है.
इसी तरह बिहार सम्पर्क क्रांति में 26 मार्च, स्वतंत्रता सेनानी में 23 मार्च, शहीद एक्सप्रेस में 26 मार्च, सरयु यमुना में 31 मार्च,गरीब रथ जयनगर से नयी दिल्ली 27 मार्च, सहरसा से नयी दिल्ली, 26 मार्च, 15909 अवध असम, 7 मई, 159010 में 31 मार्च पवन एक्सप्रेस में 26 मार्च, पुना एक्सप्रेस में 27 मार्च, बागमति में 14 अप्रैल, मुजफ्फरपुर यशवंतपुर में 6 अप्रैल, गंगा सागर में 17 मार्च मिथिला एक्सप्रेस में 21 मार्च, आम्रपाली एक्सप्रेस में 10 अप्रैल, मौर्य एक्सप्रेस में 25 मार्च, जयनगर से रांची एक्सप्रेस में 13 मार्च , दरभंगा सिंकदराबाद एक्सप्रेस में 24 मार्च न्युजलाईगुड़ी से नयी दिल्ली से एक्सप्रेस में 26 मार्च तक कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है. इससे आम यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है.
