चोरों के निशाने पर बंद आशियाने

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र में इन दिनों बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर एक तरफ जहां लोगों में बेचैनी बनी हैं. वहीं चोरी की घटना को रोक पाना पुलिस के लिए भी सरदर्द बनी हैं. बीतें दिनों क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं पर गौर करें तो अधिकांश चोरी की घटना में चोरों ने […]

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र में इन दिनों बढ़ रही चोरी की घटना को लेकर एक तरफ जहां लोगों में बेचैनी बनी हैं. वहीं चोरी की घटना को रोक पाना पुलिस के लिए भी सरदर्द बनी हैं. बीतें दिनों क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं पर गौर करें तो अधिकांश चोरी की घटना में चोरों ने बंद पड़े घरों को ही अपना निशाना बताया.
इसका ताजा उदाहरण होली के दौरान थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भगवानपुर चकसेखू के तीन घरों में चोरी की घटना की है. इसमें चोरों ने शिक्षिका मांडवी, विनोद कुमार मिश्र व जितेंद्र कुमार महतो के बंद पड़े घरों को अपना निशाना बना चोरी की घटना को अंजाम दिया. इससे पूर्व भी कई घटनाओं को चोर इसी तरह अंजाम दे चुके हैं. जांच पड़ताल के बादभी पुलिस के हाथ अब तक इन घटनाओं में शामिल लोगों की गिरेवान तक नहीं पहुंच पाये हैं. जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं.
वहीं सुरक्षा को लेकर आम लोगों की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है. बुद्धिजीवियों व अन्य शहरवासियों का कहना है कि आखिर कौन सा गिरोह सक्रिय है, जो बंद पड़े घरों में इतनी सफाई से घटना को अंजाम दे बच निकलता है. आखिर उन्हें बंद घरों की जानकारी कैसे मिलती है. ये सिलसिला कब थमेगा. क्या पुलिस को इस दिशा में सफलता हाथ लगेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >