पूसा स्टेशन से अपहृत लड़की मुजफ्फरपुर से बरामद

समस्तीपुर. पूसा स्टेशन से एक प्रेमी युगल के फरार होने के बाद पुलिस ने मुजफ्फरपुर शहर से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि पूसा स्टेशन से शिवहर जिला के इरफान नाम का युवक लड़की को लेकर फरार हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों ने पूसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. […]

समस्तीपुर. पूसा स्टेशन से एक प्रेमी युगल के फरार होने के बाद पुलिस ने मुजफ्फरपुर शहर से बरामद कर लिया है. बताया जाता है कि पूसा स्टेशन से शिवहर जिला के इरफान नाम का युवक लड़की को लेकर फरार हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों ने पूसा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इसमें लड़की के अपहरण करने की बात कही गयी. दो दिनों पूर्व पीडि़ता को मुजफ्फरपुर शहर से बरामद कर लिया गया. लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक आरोपी की खोज में कोई सफलता नहीं मिली है. एसआरपी विनोद कुमार ने बताया कि पीडि़ता को बरामद कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में धारा 164 का बयान कराया जायेगा. बता दें कि आरोपी के मां, भाई व दोस्त को इस मामले में पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >