तीन घरों में भीषण चोरी

दलसिंहसराय/समस्तीपुर : शहरी मुहल्ले भगवानपुर चकसेखू में बंद पड़े तीन घरों में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. जब तीनों घरों के गृहस्वामी होली को लेकर अपने घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव या अन्यत्र गये थे. तीन घरों में हुई चोरी में लाखों रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण, नकदी, लैपटॉप, एलक्ष्डी […]

दलसिंहसराय/समस्तीपुर : शहरी मुहल्ले भगवानपुर चकसेखू में बंद पड़े तीन घरों में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. जब तीनों घरों के गृहस्वामी होली को लेकर अपने घर में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव या अन्यत्र गये थे. तीन घरों में हुई चोरी में लाखों रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण, नकदी, लैपटॉप, एलक्ष्डी टीवी व अन्य सामानों के चोरी होने की बात बतायी जा रही है.
गृहस्वामियों ने अलग अलग घटना को लेकर आवेदन दिया है. पुलिस मामलों की छानबीन में जुट गयी है. घटना को लेकर भगवानपुर चकसेखू वार्ड तीन निवासी नन्द किशोर ठाकुर की पुत्री मांडवी ने बताया कि वे होली को लेकर अपने मायके विभूतिपुर के राघोपुर गई थी.
इस बीच सूचना पर जब सात मार्च की सुबह यहां पहुंची तो देखा कि घर के दरवाजे पर लगे ताले, गोदरेज, आलमीरा, ट्रंक बक्से आदि के ताले टूटे थे और सारा सामान यत्र तत्र बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि करीब चौदह भर सोने के कंगन, मंगलसूत्र, झूमके, अंगूठी व अन्य आभूषण, 38 चांदी क ा सिक्का, 5 जोड़ी पायल, 68000 हजार रुपये नगद, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, एलसीडी व अन्य सामान गायब थे. जिनकी अनुमानित कीमत पांच लाख से ऊपर की बतायी गई है. चोरी की दूसरी घटना में चकसेखू वार्ड 1 के त्रिवेणी महतो के पुत्र जितेंद्र कुमार महतो ने भी बताया कि वे होली को लेकर छह मार्च की दोपहर घर में ताला बंद कर अपने ससुराल बछवाड़ा गये थे. सात मार्च की सुबह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा व सामान बिखरा हुआ था.
खोजबीन करने पर लगभग 2.50 लाख के 8 भर स्वर्णाभूषण, बरतन कपड़े, बैंक, पासबुक व अन्य सामान चोरी हो गयी थी. तीसरी घटना को लेकर वार्ड 1 निवासी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि होली में 5 मार्च को पैतृक घर उजियारपुर चकसिराय गये थे. सात को वापस लौटने पर घर का ताला टूटे व सामान बिखरे पड़े थे. घटना को लेकर थानाध्यक्ष सुबोध चौधरी ने बताया कि मामले की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
दुकान से हजारों की चोरी
ताजपुर : थाना क्षेत्र के हॉस्पीटल रोड स्थित रूपश्री नामक कपड़े की दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने छत से घुसकर कीमती साड़ी, अटैची आदि चोरी कर फरार हो गये. घटना की जानकारी दुकानदार को शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर हुयी. विदित हो कि उक्त दुकानदार दुकान के ऊपर दूसरे मंजिले पर बने मकान में ही अपने परिवार समेत रहते हैं.
घटना के दिन वह सपरिवार होली के अवसर पर अपने पैतृक आवास पर गये हुये थे. घटना की सूचना दुकानदार संजीत कुमार द्वारा थाने को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप स्थित हार्डवेयर दुकान में शनिवार की दोपहर एक नाबालिग बच्चे ने दुकान के अंदर घुसकर दो हजार रुपये निकाल लिये. मोहिउद्दीननगर . स्थानीय मदुदाबाद चौक स्थित पप्पू स्वीट्स में शुक्रवार की रात चोरी की घटना हुई. दुकान के मालिक पप्पू कुमार ने जानकारी दी कि बगल के छत का सहारा लेकर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए. करीब सात हजार रुपये चुराकर बाहर निकल गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >