दुर्घटनाओं में बाइक सवार की मौत

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पंसलवा गांव के पास एनएच 28 स्थित बाइक व साइकिल सवार की हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गयी. जिसकी पहचान राजनंदन सिंह के पुत्र संतोष कुमार (24) के रूप में की गयी है. वह बंगरा थाना के सरसौना गांव का रहने वाला है. वहीं घटना में […]

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के पंसलवा गांव के पास एनएच 28 स्थित बाइक व साइकिल सवार की हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गयी. जिसकी पहचान राजनंदन सिंह के पुत्र संतोष कुमार (24) के रूप में की गयी है.
वह बंगरा थाना के सरसौना गांव का रहने वाला है. वहीं घटना में अन्य बाइक सवार भरत कुमार व साइकिल सवार मो. वाजिद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्त्ती कराया गया. जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया. वहीं एक अन्य घटना में फतेहपुर ढाला के पास डायवर्सन के पास बाइक पलट गयी. जिसमें चार युवक जख्मी हो गये. जख्मी की पहचान सुजीत कुमार, विजेंद्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार व अरविंद कुमार के रूप में की गयी है. सभी को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्त्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >