समस्तीपुर अपडेट ::::::::::2

रंग फेंकने पर भड़के लोगसमस्तीपुर . शहर के आंबेडकर नगर मोहल्ला में शुक्रवार को रंग फेंकने पर उत्पन्न विवाद ने तनाव सा रुप धारण कर लिया. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया. इसमें जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भूमिका अदा की. जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने सड़क से गुजर […]

रंग फेंकने पर भड़के लोगसमस्तीपुर . शहर के आंबेडकर नगर मोहल्ला में शुक्रवार को रंग फेंकने पर उत्पन्न विवाद ने तनाव सा रुप धारण कर लिया. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया. इसमें जनप्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भूमिका अदा की. जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने सड़क से गुजर रहे लोगों पर रंग गुलाल उछाल दिया. इसी को लेकर विवाद आरंभ हुआ. जिसमें पास के ही मोहल्ला से हॉकी स्टीक व डंडे लेकर बगल के मोहल्ले से कुछ लोग पहुंच गये और मारपीट शुरू कर दी. इसमें दोनों ओर कुछ देर तक मारपीट हुई. इसमें अमरजीत राम समेत कई लोग चोटिल हुए. अमरजीत का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बेहतर परिचालन पर डीआरएम ने किया पुरस्कृतसमस्तीपुर . नगरकटियागंज से समस्तीपुर निरीक्षण के क्रम में बेहतर कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने चालक मुर्तुजा अंसारी और उपचालक को एक हजार रुपये नकद देकर सम्मानित करने की जानकारी दी है. बताया गया है कि डीआरएम नरकटियागंज से सैलून में सवार होकर वापस समस्तीपुर लौट रहे थे. यहां पहुंचने पर डीआरएम ने चालक की खोज की. इससे कर्मी बेचैन हो गये. कुछ देर बाद जब चालक सामने आया तो डीआरएम ने उसे सम्मानित करने का आदेश अधिकारियों को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >