फोटो संख्या : 8दलसिंहसराय. होली के दौरान निकले फ्लैग मार्च में एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा व डीएसपी पंकज कुमार ने शहरी क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण करनेवाले अतिक्रमणकारियों को चेताया. मालगोदाम रोड, महावीर चौक, गुदरी रोड, पुल के समीप, घाट नवादा समेत कई जगहों पर फुटपाथी दुकानदारों को सड़क जाम न करने व सड़क की जगह को खाली रखने का अल्टीमेटम दिया. साथ ही स्थायी दुकानदारों को दुकन के बाहर सड़क तक सामान, बर्त्तन आदि सामानों को फैलाकर रखने को लेकर चेताया. इस दौरान एसडीओ ने साफ लहजे में कहा कि पर्व के बाद फिर से सड़कों पर लोगों की आवाजाही बढेगी. ऐसे में आम लोगों को अतिक्रमण के कारण भारी परेशानियां झेलनी पड़ती है. जिसकी शिकायत आये दिन मिलती है. यदि अतिक्रमणकारियों ने खुद से इस पर ब्रेक नहीं लगाया तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी. एसडीओ के अतिक्रमण को लेकर इस सख्त रवैये से अतिक्रमणकारियों के होश उड़ गये हैं. देखना है कि इसका असर बाजार खुलने के बाद इन पड़ता है या नहीं.
एसडीओ ने अतिक्रमणकारियों को चेताया
फोटो संख्या : 8दलसिंहसराय. होली के दौरान निकले फ्लैग मार्च में एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा व डीएसपी पंकज कुमार ने शहरी क्षेत्र में सड़कों पर अतिक्रमण करनेवाले अतिक्रमणकारियों को चेताया. मालगोदाम रोड, महावीर चौक, गुदरी रोड, पुल के समीप, घाट नवादा समेत कई जगहों पर फुटपाथी दुकानदारों को सड़क जाम न करने व सड़क की […]
