कॉलेज की स्वर्ण जयंती की तैयारियों को ले बैठक

नौ मई को आयोजित होगा कार्यक्रमप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरीपुरातन छात्र संघ के तत्वावधान में बुधवार को एएनडी कॉलेज परिसर में बैठक आयोजित कर कॉलेज की स्वर्ण जयंती मनाये जाने की तैयारियों पर विमर्श हुआ. प्राचार्य डा़ एलपी जायसवाल की अध्यक्षता एवं एसडीओ अनिल कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक का संचालन डा़ रंजीत यादव […]

नौ मई को आयोजित होगा कार्यक्रमप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरीपुरातन छात्र संघ के तत्वावधान में बुधवार को एएनडी कॉलेज परिसर में बैठक आयोजित कर कॉलेज की स्वर्ण जयंती मनाये जाने की तैयारियों पर विमर्श हुआ. प्राचार्य डा़ एलपी जायसवाल की अध्यक्षता एवं एसडीओ अनिल कुमार के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक का संचालन डा़ रंजीत यादव ने किया. बैठक में संरक्षक गौड़ीशंकर सिंह, अध्यक्ष अतुल त्रिवेदी, सोनपुर रेल मंडल के सीनियर डीइएन जावेद अख्तर, डीइएन शैलेश कुमार, लनामिवि के पूर्व कुलानुशासक डा़ दयानिधि प्रसाद राय, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार, डा़ एचएन साह, बीएनबी के शाखा प्रबंधक विनय कुमार, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक नलिनी रंजन कुमार, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक रूपेश कुमार, सूर्य नारायण सहनी, डा़ अशरफ इमाम, सूर्यनारायण गिरी, डा़ रवीन्द्रनाथ तिवारी, डा़ संतोष कुमार, डा़ शशिभूषण, डा़ आफताब आलम, डा़ शौकत अली, डा़ मो़ कादरी, डा़ सरोज कुमार ठाकुर, डा़ जयनाथ ठाकुर, सत्येन्द्र राय, शशिभूषण पांडेय, फिरोज आलम, रामउदेश राय, सुधीर जायसवाल, ज्ञानशंकर शर्मा, अरूण कुमार, इंतखाब आलम, शरदेन्दु, रामकिशोर सिंह, उदय शंकर चौधरी, राजीव मिश्रा, मदन गोपाल चौधरी आदि मौजूद थे. अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने बताया कि महामहिम राज्यपाल ने इस कार्यक्रम में आने की स्वीकृति दे दी है. कार्यक्रम का आयोजन नौ मई को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >