फोटो संख्या : 7समस्तीपुर. भारत की जनवादी नौजवान सभा नगर शाखा का प्रथम सम्मेलन बुधवार को हुआ. अध्यक्षता बंटी जायसवाल ने की. पर्यवेक्षण जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने किया. उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष ने संगठन के संविधान, कार्यक्रम व उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने नौजवानों को शोषण, अत्याचार, जुल्म अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ व रोजगार रिक्त पदों पर नियमित बहाली शहर में सफाई बिजली व अपराधमुक्त व्यवस्था की मांग को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया. सम्मेलन में नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. इसमें बंटी जायसवाल क ो सचिव, अंशु झा को अध्यक्ष, रुवेद व गुलाब को उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव सोनी कुमारी, दीपक कुमार व कोषाध्यक्ष राम नरेश सिंह चुने गये. मौके पर सत्यनारायण सिंह, राम दयाल भारती, अनिल कुमार, पप्पू, तवरेज, मंजय, आशा, चंदन सिंह, बाबा, मो. इरफान आदि ने भी संबोधित किया.
मुद्दों को लेकर होगा संघर्ष : डीवाइएफआइ
फोटो संख्या : 7समस्तीपुर. भारत की जनवादी नौजवान सभा नगर शाखा का प्रथम सम्मेलन बुधवार को हुआ. अध्यक्षता बंटी जायसवाल ने की. पर्यवेक्षण जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने किया. उद्घाटन करते हुए जिलाध्यक्ष ने संगठन के संविधान, कार्यक्रम व उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने नौजवानों को शोषण, अत्याचार, जुल्म अपराध एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ […]
