हीना की मौत के बाद दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज

बूढ़े सास-ससुर समेत पांच नामजदसास ने दी हीना को मुखाग्निशाहपुर पटोरी. संग्रामपुर निवासी सुबोध चौधरी की पत्नी की मौत के बाद मायके वालों ने पटोरी थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करा दी है. दलसिंहसराय के अजनौल निवासी हीना के चाचा सुनील ठाकुर ने कांड संख्या 77/15 के तहत दर्ज प्राथमिकी में कहा है […]

बूढ़े सास-ससुर समेत पांच नामजदसास ने दी हीना को मुखाग्निशाहपुर पटोरी. संग्रामपुर निवासी सुबोध चौधरी की पत्नी की मौत के बाद मायके वालों ने पटोरी थाना में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करा दी है. दलसिंहसराय के अजनौल निवासी हीना के चाचा सुनील ठाकुर ने कांड संख्या 77/15 के तहत दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि 2011 में उन्होंने भतीजी की शादी सुबोध से करायी थी. एक वर्ष से 50 हजार रुपये तथा एक मोटर साइकिल की मांग उसके ससुराल वाले कर रहे थे. न देने के कारण उसकी हत्या साजिश के तहत कर दी गई. इस प्राथमिकी में उससे ससुर रामसागर चौधरी, सास चंद्रा देवी, पति सुबोध चौधरी व भतीजी रुपा और खुशबू को नामजद किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव के आते ही उसके ससुर रामसागर चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. घर में किसी सदस्य के न रहने के कारण उसकी सास चंद्रा देवी ने स्थानीय बुलगानीन घाट पर अपनी बहू को मुखाग्नि दी. ज्ञात हो कि रविवार की देर रात घर में किसी भी सदस्य के न रहने पर हीना ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना में नामजद बनाये गये उसके ससुर ने स्वयं पटोरी थाना पुलिस व दलसिंहसराय थाना के मार्फत उसके मायके वालों को खबर भेजवाई थी और स्वयं बहू के पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर लेकर गये थे. दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ग्रामीणों में आश्चर्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >