एचएम ने लौटाएं छात्रों से लिये अवैध पैसे

समस्तीपुर : डीएम के निर्देश पर बुधवार को उच्च विद्यालय हरपुर सिंघिया जगतसिंहपुर के निवर्तमान प्रभारी एचएम चंदेश्वर पांडेय ने योजनाओं की राशि वितरण के वक्त छात्रों से ली जा रही अवैध राशि को वापस किया. डीइओ के निर्देश पर पहुंचे बीइओ ने राशि वापस करने की व्यवस्था का मॉनीटरिंग किया. बताते चलें कि विगत […]

समस्तीपुर : डीएम के निर्देश पर बुधवार को उच्च विद्यालय हरपुर सिंघिया जगतसिंहपुर के निवर्तमान प्रभारी एचएम चंदेश्वर पांडेय ने योजनाओं की राशि वितरण के वक्त छात्रों से ली जा रही अवैध राशि को वापस किया.
डीइओ के निर्देश पर पहुंचे बीइओ ने राशि वापस करने की व्यवस्था का मॉनीटरिंग किया. बताते चलें कि विगत पांच जनवरी को छात्र व छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया था. नियमानुसार छात्रों से वाउचर प्राप्त कर साइकिल की राशि दी जानी थी.
लेकिन निवर्तमान प्रभारी एचएम ने 30 रुपये अवैध रूप से लेते हुए छात्रों को योजना की राशि दी जाती थी. अवैध राशि नहीं देने पर योजना की राशि से छात्रों को वंचित कर दिया जाता था. दो दर्जन से अधिक छात्राओं ने इसकी शिकायत जब डीएम से की तो डीइओ व डीडब्लूओ ने संयुक्त रूप से मामले की जांच की. जांचोपरांत प्रथम दृष्टया शिकायत सत्य पाया गया. जिसके उपरांत डीएम ने अवैध रूप से ली गयी राशि को छात्रों को वापस करने का निर्देश दिया था.
डीइओ बीके ओझा ने बताया कि छात्र पूजा कुमारी, जिज्ञासा, बेबी, पुष्पा, मंजय, समता, विशाल, सुबोध सहित 80 से अधिक छात्रों ने शिक्षक अरुण कुमार सिंह, रंजीत कुमार, विद्यासागर प्रसाद यादव के समक्ष दिये बयान में बताया कि निवर्तमान प्रभारी एचएम के द्वारा नामांकन के वक्त 140 रुपये व बिजली की राशि भी छात्रों से ली जाती थी.
30 रुपये दो, तभी लेंगे वाउचर
छात्र कालू कु मार ने बताया कि साइकिल योजना ही नहीं अन्य योजनाओं की राशि प्राप्त करने के लिए अवैध राशि की मांग एचएम के द्वारा की जाती थी. छात्र बिट्टू कुमार का कहना था कि पैसा देने के बाद ही एचएम के द्वारा राशि का वितरण किया जाता था. छात्र सुष्मिता कुमारी ने बताया कि किस मद के लिए छात्रों से अवैध राशि ली जाती थी उसकी जानकारी एचएम नहीं देते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >