/ू/रपीएनबी शाखा से निकले शिक्षक का 1.90 लाख उड़ाये

/रदलसिंहसराय, प्रतिनिधि : शहर के थाना रोड स्थित पीएनबी शाखा से रुपयों की निकासी कर निकले स्कूली शिक्षक के 1 लाख 90 हजार रुपये उच्चकों ने उड़ा लिये. उचक्कों ने बैंक शाखा व थाना से महज कुछ दूर आगे बढने पर शिक्षक के साथ घटना को बुधवार की दोपहर अंजाम दिया. जब शिक्षक एक दवा […]

/रदलसिंहसराय, प्रतिनिधि : शहर के थाना रोड स्थित पीएनबी शाखा से रुपयों की निकासी कर निकले स्कूली शिक्षक के 1 लाख 90 हजार रुपये उच्चकों ने उड़ा लिये. उचक्कों ने बैंक शाखा व थाना से महज कुछ दूर आगे बढने पर शिक्षक के साथ घटना को बुधवार की दोपहर अंजाम दिया. जब शिक्षक एक दवा दुकान पर दवा लेने के लिए रुके तभी साइकिल में रुपये रखे झोले उच्चका ले उड़ा. इसको लेकर स्कूली शिक्षक विभूतिपुर थाना के मध्य विद्याल खम्हार के प्रभारी एचएम व कमराइन निवासी रवींद्र कुमार ने थाने की पुलिस को सूचना दी है. सअनि संजय कुमार राय ने अन्य पुलिस बलों के साथ मामले को लेकर सक्रियता तो दिखायी परंतु सफलता नहीं मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >