जरुरतमंदों में बांटे गये कंबल

फोटो संख्या : 17समस्तीपुर. प्रगति आदर्श सेवा केंद्र एवं आदर्श उत्थान सेवा संस्थान की ओर से विभिन्न स्थानों पर कंबल का वितरण किया गया. इसमें जरुरतमंदों और नि:सहायों को कंबल उपलब्ध कराया गया. संगठन के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि अन्य संगठनों को भी आगे आकर नि:सहायों का सहयोग करना चाहिए. काशीपुर स्थित […]

फोटो संख्या : 17समस्तीपुर. प्रगति आदर्श सेवा केंद्र एवं आदर्श उत्थान सेवा संस्थान की ओर से विभिन्न स्थानों पर कंबल का वितरण किया गया. इसमें जरुरतमंदों और नि:सहायों को कंबल उपलब्ध कराया गया. संगठन के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा कि अन्य संगठनों को भी आगे आकर नि:सहायों का सहयोग करना चाहिए. काशीपुर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि जारी सर्दी को देखते हुए कंबल वितरण कार्य निरंतर जारी रखने का फैसला किया गया है. मौके पर नेहरु युवा केंद्र के संजू शर्मा, कंचन कुमारी, नीरज चौधरी, रविता कुमारी आदि थे. शिवाजीनगर : प्रखंड के डुमरामोहन पंचायत में दो दर्जन से अधिक असहाय गरीबों के बीच विजय कुमार यादव उर्फ तूफान व राम परसाद सिंह ने कंबल का वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >