फोटो फारवार्ड :::अध्यक्ष के साथ वैज्ञानिक एवं कर्मियों ने की सफाई परिसर सफाई के साथ मन साफ रखने की जरुरत पूसा, प्रतिनिधि . भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र में अध्यक्ष डा. आइएस सोलंकी के नेतृत्व में मिशन स्वच्छता अभियान पर कार्यक्रम आहूत हुआ. जिसमें संस्थान परिसर सहित पोस्ट ऑफिस चौक, लाइनहाट, फार्म हाउस, बांध क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वैज्ञानिकों सहित कर्मियों ने सफाई की. इस अभियान के बाद वर्षों से पड़े कचड़ा एवं गंदगी को हटाते ही संस्थान की सुंदरता में चार चांद लग गया. अभियान को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि हमारे तमाम कर्मचारी उद्यमी है. यहां पर ध्यान देना जरुरी है कि परिसर सफाई के साथ साथ मानव अपने अंदर छूपे गंदगी को भी सफाई क रें. तभी सुंदर देश का निर्माण एवं प्रधानमंत्री के सपने को साकार किया जा सकता है. मौके पर डा. प्रियरंजन कुमार, मीरा पांडेय, रवीश कुमार, डा. आशीष कुमार के साथ संस्थान से जुड़े सभी कर्मियों ने हिस्सा लिया.
आइएआरआइ में चला स्वच्छता अभियान
फोटो फारवार्ड :::अध्यक्ष के साथ वैज्ञानिक एवं कर्मियों ने की सफाई परिसर सफाई के साथ मन साफ रखने की जरुरत पूसा, प्रतिनिधि . भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र में अध्यक्ष डा. आइएस सोलंकी के नेतृत्व में मिशन स्वच्छता अभियान पर कार्यक्रम आहूत हुआ. जिसमें संस्थान परिसर सहित पोस्ट ऑफिस चौक, लाइनहाट, फार्म हाउस, बांध […]
