छिड़काव कर्मियों ने मलेरिया कार्यालय को घेरा

फोटो संख्या : 6* समायोजन होने तक चरणबद्ध आंदोलन का एलान * सभा कर वक्ताओं ने रखी अपनी मांगेंसमस्तीपुर, प्रतिनिधि . डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने बुधवार को मलेरिया कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गये. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए […]

फोटो संख्या : 6* समायोजन होने तक चरणबद्ध आंदोलन का एलान * सभा कर वक्ताओं ने रखी अपनी मांगेंसमस्तीपुर, प्रतिनिधि . डीडीटी छिड़काव कर्मियों ने बुधवार को मलेरिया कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गये. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वास्थ्य और जिला प्रशासन पर मनमाना रवैया अख्तियार करने का आरोप लगाया. कहा कि उच्च न्यायालय व बिहार सरकार का आदेश होने के बावजूद छिड़कावकर्मी सरकारी नौकरी से वंचित हैं. जब तक जिला मलेरिया पदाधिकारी द्वारा छिड़कावकर्मियों को सरकारी सेवा में समायोजन नहीं किया जाता है चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा. जरुरत हुई तो आगे जिला पदाधिकारी के समक्ष भी प्रदर्शन किये जायेंगे. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गोपगुट के तत्वावधान में आयोजित धरना सभा को ध्रुव कुमार, विजय ठाकुर, जितेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, चंद्रभूषण मिश्र, गुरुशरण सहनी, शत्रुघ्न चौरसिया, महेश राय, नवीन कुमार गुप्ता, प्रेम कुमार साह, सुरेंद्र राय, उपेंद्र पासवान, सीता राम महतो, प्रेम कुमार जोशी, विश्वनाथ प्रसाद, लाल बाबू राय आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >