बाल विवाह रोकने को अभियान चलाने का आदेश

समस्तीपुर : बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ महिला विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, यूनीसेफ, एकशन एड के संयुक्त तत्वाधान में राज्यव्यापी अभियान चलाने के लिये अनुमंडल स्तरीय पहली बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी. इसमें विषय प्रवेश करते हुये बाल विवाह उन्मूलन अभियान के जिला समन्वयक अरविंद कुमार ने कहा कि नेशनल […]

समस्तीपुर : बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ महिला विकास निगम, समाज कल्याण विभाग, यूनीसेफ, एकशन एड के संयुक्त तत्वाधान में राज्यव्यापी अभियान चलाने के लिये अनुमंडल स्तरीय पहली बैठक शुक्रवार को आयोजित की गयी.

इसमें विषय प्रवेश करते हुये बाल विवाह उन्मूलन अभियान के जिला समन्वयक अरविंद कुमार ने कहा कि नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे के अनुसार बिहार में बाल विवाह की दर 42.5 फीसदी है व समस्तीपुर में बाल विवाह की दर 53.5 फीसदी है.

अभी हाल के 9 माह में 3591 मामले ऐसे आये हैं जिसमें 18 साल से कम उम्र की लड़कियों ने सरकारी अस्पतालों में बच्चों को जन्म दिया है. आंकड़ों की भयावहता इस कदर समझी जा साकती है कि बिहार के 11 हाइ बर्डेन जिला में से एक है. अध्यक्षता करते हुये सदर एसडीओ एके मंडल ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर विस्तार रुप से दिया. विद्यालय स्तर पर संवेदनशीलता कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने की अपील की.

नुक्कड़ नाटक व अन्य माध्यमों से जागरुकता अभियान चलाने को कहा. मौके पर प्रधान शिक्षक शाह जफर इमाम, उषा कुमारी, अनिल कुमार झा, जय प्रकाश सिंह, संधेश चंद्र झा, नमिता कुमारी, कपिलदेव सिंह, महिला विकास निगम के प्रखंड समन्वयक राजीव रंजन, रशमी कुमारी, शंभू शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >