समस्तीपुर : 25.15 लाख की ठगी मामले में नालंदा का फ्रॉड गिरफ्तार

समस्तीपुर : हिमाचल प्रदेश के युवक से 25.15 लाख रुपये ठगने करनेवाले साइबर फ्रॉड को उसकी प्रेमिका के साथ समस्तीपुर में गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया फ्रॉड राजू कुमार सिंह नालंदा जिले के कतरीसराय थाने के ब्रांदी गांव के विनोद सिंह का पुत्र है. उसने अपनी कथित प्रेमिका के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश उणा […]

समस्तीपुर : हिमाचल प्रदेश के युवक से 25.15 लाख रुपये ठगने करनेवाले साइबर फ्रॉड को उसकी प्रेमिका के साथ समस्तीपुर में गिरफ्तार किया गया है.
पकड़ा गया फ्रॉड राजू कुमार सिंह नालंदा जिले के कतरीसराय थाने के ब्रांदी गांव के विनोद सिंह का पुत्र है. उसने अपनी कथित प्रेमिका के साथ मिलकर हिमाचल प्रदेश उणा के हरौली थाना निवासी नरेश कुमार सिंह से एक कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का झांसा देकर 25.15 लाख रुपये ठग लिया था. शुक्रवार को सदर डीएसपी प्रितिश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया. हिमाचल पुलिस की टीम लगातार दस दिनों से इस फ्रॉड की खोज में लगी थी.
दस दिनों से लगातार ये अपना ठिकाना बदल रहे थे. पुलिस की टीम तकनीकी सेल की मदद से सर्विलांस के आधार पर इस फ्रॉड के पीछे लगी रही. अंतत: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ला से इस साइबर फ्रॉड को उसकी महिला साथी के साथ पकड़ लिया गया. फ्रॉड के साथ पकड़ी गयी महिला खानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. डीएसपी के अनुसार पकड़ा गया फ्रॉड काफी शातिर है. उसने समस्तीपुर में ही अपना ठिकाना बना रखा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >