जम्मू कश्मीर पुलिस ने समस्तीपुर में प्रेमी युगल को पकड़ा

समस्तीपुर : जम्मू कश्मीर से लापता प्रेमी युगल को पुलिस ने समस्तीपुर से बरामद किया है. शुक्रवार को श्रीनगर से पहुंची पुलिस ने इस जोड़े को शहर के स्टेशन से पकड़ा है. घटना को लेकर बताया जाता है कि श्रीनगर के गुंबारा से एक लड़की दस दिन पूर्व गायब हो गयी थी. इस घटना को […]

समस्तीपुर : जम्मू कश्मीर से लापता प्रेमी युगल को पुलिस ने समस्तीपुर से बरामद किया है. शुक्रवार को श्रीनगर से पहुंची पुलिस ने इस जोड़े को शहर के स्टेशन से पकड़ा है. घटना को लेकर बताया जाता है कि श्रीनगर के गुंबारा से एक लड़की दस दिन पूर्व गायब हो गयी थी. इस घटना को लेकर लड़की के पिता ने स्थानीय थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

जिसमें पड़ोसी युवक मो़ आबिद को आरोपित किया गया था. मोबाइल लोकेशन के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस उसका पीछा करते हुए समस्तीपुर पहुंची. यहां नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद के मदद से फरार जोड़े को समस्तीपुर जंक्शन के समीप से पकड़ा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >