दो गुटों में हुई मारपीट फायरिंग, सड़क जाम

शहर के पुरानी दुर्गा स्थान के सामने बाइपास पर हुई घटना समस्तीपुर : शहर के पुरानी दुर्गा स्थान के सामने बाइपास पर गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुट में मारपीट हो गयी. इस दौरान एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट पर हथियार से हमला कर दिया. जान बचाकर भाग […]

शहर के पुरानी दुर्गा स्थान के सामने बाइपास पर हुई घटना

समस्तीपुर : शहर के पुरानी दुर्गा स्थान के सामने बाइपास पर गुरुवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुट में मारपीट हो गयी. इस दौरान एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट पर हथियार से हमला कर दिया. जान बचाकर भाग रहे लोगों पर हमलावरों ने फायरिंग भी की. लेकिन संयोगवश इसमें किसी को गोली नहीं लगी. बाद में घटनास्थल से जान बचाकर भागे लोगों ने नगर थाना को घटना की सूचना दी.
बताया जाता है कि सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने हमलावरों में शामिल एक युवक को पकड़ा भी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया. हमलावर को छोड़ देने की सूचना मिलते ही एक गुट के लोग आक्रोशित हो गये. भीड़ ने बाइपास बांध पर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. सड़क जाम कर रहे लोग पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगा रहे थे.
बाद में सब इंस्पेक्टर बिलास प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पहुंची नगर पुलिस ने सड़क जाम कर रहे लोगों को आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क से जाम हटाया जा सका. समाचार प्रेषण तक घटना को लेकर किसी पक्ष के द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >