स्पेशल सैलून से सीआरएस पहुंचे समस्तीपुर जंक्शन, हुआ स्वागत

मंडन मिश्र-झंझारपुर रेलखंड के निरीक्षण के लिए रवाना हुई रेलवे की टीम समस्तीपुर : पूर्वी क्षेत्र के सीआरएस लतीफ खान मंगलवार की सुबह अपने स्पेशल सैलून के साथ समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे. जहां समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से सीआरएस का स्वागत किया गया. इसके बाद सीआरएस व समस्तीपुर रेल मंडल की टीम डीआरएम के नेतृत्व […]

मंडन मिश्र-झंझारपुर रेलखंड के निरीक्षण के लिए रवाना हुई रेलवे की टीम

समस्तीपुर : पूर्वी क्षेत्र के सीआरएस लतीफ खान मंगलवार की सुबह अपने स्पेशल सैलून के साथ समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे. जहां समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से सीआरएस का स्वागत किया गया. इसके बाद सीआरएस व समस्तीपुर रेल मंडल की टीम डीआरएम के नेतृत्व में मंडन मिश्र के लिये रवाना हो गयी.
बताते चलें कि मंगलवार को मंडन मिश्र-झंझारपुर रेलखंड का सीआरएस ट्रायल लिया गया. आमान परिवर्तन के कार्य को पूरा करने के बाद दरभंगा से मंडन मिश्र तक ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया था. वहीं मंडन मिश्र से झंझारपुर के बीच सीआरएस अनुमोदन शेष बचा हुआ था.
जिसके बाद मंगलवार को सीआरएस अपने तय कार्यक्रम से समस्तीपुर पहुंचे. वहीं देर रात सीआरएस समस्तीपुर वापस आयेंगे. जहां से रात 23.30 बजे सीआरएस सुपौल के लिये रवाना हो जायेंगे. बुधवार को सीआरएस गरबरुआरी-सुपौल रेलखंड का सीआरएस ट्रायल लेंगे. इस अवसर पर डीआरएम अशोक माहेश्वरी सहित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >