जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष को दी गयी जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने नगर थाना पुलिस से की शिकायत, छानबीन में जुटी पुलिस समस्तीपुर : जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार साह को जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उन्हें मोबाइल पर फोन करके गोली मारने की बात कही गयी है. पीड़ित ने नगर थाना पुलिस को आवेदन […]

पीड़ित ने नगर थाना पुलिस से की शिकायत, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार साह को जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. उन्हें मोबाइल पर फोन करके गोली मारने की बात कही गयी है. पीड़ित ने नगर थाना पुलिस को आवेदन देकर घटना की शिकायत की है. घटना के पीछे बारहपत्थर चौरी के एक भूमि पर बाउंड्रीवाॅल कराने को लेकर हुआ विवाद बताया जाता है.
घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस को दिये गये आवेदन में बारहपत्थर मोहल्ला निवासी दिलीप साह ने कहा है कि बुधवार की शाम वे हॉस्पिटल गेट के सामने स्थित रेडक्रॉस भवन में बने अपने दवा दुकान में बैठे हुए थे. इसी दौरान करीब 9 बजकर 11 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया.
फोन करने वाले अपने आप को अमरेश राय डॉन बता कर उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी. इसके बाद फोन करने वाले ने गोली मार देने की धमकी दी. यहां बता दें कि दिलीप साह को पूर्व में भी अपराधियों ने गोली मार दी थी. लेकिन उनकी जान बच गई थी. इसको लेकर पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर धमकी दिये जाने की शिकायत मिली है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >