फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3.60 लाख की लूट

महिसारी पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम उजियारपुर : थाना क्षेत्र के महिसारी गांव में गुरुवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने वेदिका फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3.60 लाख रुपये लूटकर भागने में सफल हो गये. पीड़ित कर्मी के अनुसार घटना को दो बाइक सवार अपराधियों ने मिलकर […]

महिसारी पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के महिसारी गांव में गुरुवार की दोपहर बेखौफ अपराधियों ने वेदिका फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 3.60 लाख रुपये लूटकर भागने में सफल हो गये. पीड़ित कर्मी के अनुसार घटना को दो बाइक सवार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वेदिका फाइनेंस कंपनी के विमलेश कुमार योगी चौक व महिसारी गांव स्थित विभिन्न समूहों से रुपये कलेक्शन कर दलसिंहसराय स्थित ब्रांच पर रुपये जमा करने ले जा रहे थे. इसी बीच घटनास्थल पर पीछे से आये दो बाइक सवार अपराधियों ने कर्मी की बाइक में पीछे से ठोकर मार कर गिरा दिया और रुपये से भरा बैग लूटकर भागने में सफल हो गये.
पीड़ित कर्मी के अनुसार लूटे गये बैग में 3.60 लाख रुपये व अन्य आवश्यक कागजात के साथ मोबाइल भी अपराधी ले गये. इस संबंध थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित कर्मी के आवेदन पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अपराधियों के धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में आ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >