पत्नी के जीजा पर हमले के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल

मोरवा : हलई ओपी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में करीब चार महीने पहले हुई चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले के आरोपी बेगूसराय जिला के डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी जयजय राम पोद्दार के बेटे कन्हैया पोद्दार को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है […]

मोरवा : हलई ओपी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में करीब चार महीने पहले हुई चाकूबाजी की घटना के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले के आरोपी बेगूसराय जिला के डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी जयजय राम पोद्दार के बेटे कन्हैया पोद्दार को गिरफ्तार किया गया है.

बताया जाता है कि आरोपी अपनी पत्नी के साथ उसके जीजा के संबंध को लेकर अक्सर तकरार किया करता था. चार महीने पहले इसी बात को लेकर उदापट्टी के सुरेश पोद्दार के बेटे अमन पोद्दार पर उस समय चाकू से हमला किया जब वह उसकी बीबी को कहीं घुमाने ले जा रहा था. पीड़ित के द्वारा हलई ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके आलोक में पुलिस ने कार्रवाई की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >