ड्यूटी पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों की मौजूदगी में अपराधी ने स्वर्ण व्यवसायी से पचास हजार लूटा

विद्यापतिनगर :थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय जाने वाली मुख्य सड़क पर मिर्जापुर गांव कर पास पुलिस चेक पोस्ट के निकट मंगलवार को बाईक सवार दो अपराधियों ने मऊ बाजार के स्वर्ण व्यवसायी स्व सुखदेव पौद्दार के पुत्र चंदन कुमार को पिस्टल की नोंक पर चालिश हजार नगद रुपये के साथ दश हजार का चांदी के जेवरात […]

विद्यापतिनगर :थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय जाने वाली मुख्य सड़क पर मिर्जापुर गांव कर पास पुलिस चेक पोस्ट के निकट मंगलवार को बाईक सवार दो अपराधियों ने मऊ बाजार के स्वर्ण व्यवसायी स्व सुखदेव पौद्दार के पुत्र चंदन कुमार को पिस्टल की नोंक पर चालिश हजार नगद रुपये के साथ दश हजार का चांदी के जेवरात लूट लिया.

अपराधियों ने व्यवसायी का पीछा कर घटना को अंजाम दिया. घटना दलसिंहसराय मुख्य सड़क के मिर्जापुर पुलिस चेकपोस्ट के पास घटी. उस वक्त होमगार्ड के तीन जवान वहां ड्यूटी पर तैनात थे. स्वर्ण व्यवशायी मऊ बाजार से अपनी दुकान बंद कर वापस अपने घर दलसिंहसराय सहर को लौट रहे थे.

टना को लेकर पीड़ित व्यवसायी के परिचित घटना स्थल पहुच इसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक व एसएचओ को दी. इसके बाद पुलिस हड़कत में आयी है. बताते चले कि इससे पूर्व दर्जनों लूट की घटना उक्त जगह पर होती आयी है. बावजुद लूट की घटना पर पुलिस विराम लगाने में विफल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >