समस्तीपुर में बोलेरो से कुचल कर बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत

मुआवजे के लिए शव के साथ थाना पहुंचे ग्रामीण बरात से लौटते समय शुक्रवार सुबह हुई घटना समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में शुक्रवार की अहले सुबह बोलेरो से कुचलकर एक बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चांधरपुर वार्ड 15 निवासी सुनील […]

मुआवजे के लिए शव के साथ थाना पहुंचे ग्रामीण

बरात से लौटते समय शुक्रवार सुबह हुई घटना
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में शुक्रवार की अहले सुबह बोलेरो से कुचलकर एक बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चांधरपुर वार्ड 15 निवासी सुनील दास (50) एवं कमलेश दास (30) के रूप में की गयी है. दोनों आपस में चाचा-भतीजा हैं और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव से बरात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे.
घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर शव लेकर थाने पर पहुंच गये. बाद में थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने वरीय अधिकारियों से वार्ता के बाद परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
घटना को लेकर बताया जाता है कि चांधरपुर के निवासी सोनू दास की शुक्रवार की रात बरबट्टा में शादी थी़, जिसमें सुनील दास रिश्ते के भतीजा कमलेश के साथ बाइक से बारात गये थे. शादी के उपरांत सुनील अपने भतीजा के साथ मोहनपुर गांव में स्थित अपने ससुराल जाने के लिए बाइक से निकल गये.
सुबह के करीब पांच बजे दोनों मोहनपुर यूएन पैलेस के पास पहुंचे़ जैसे ही उन्होंने सड़क पार करने का प्रयास किया कि पीछे से आ रही बोलेरो ठोकर मारते हुए निकल गयी. स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >