समस्तीपुर : मतगणना को लेकर पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने मतगणना केंद्र एवं शहर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी. मतगणना केंद्र पर जाने वाले सभी रास्तों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस के वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था़ समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर मतगणना केंद्र के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
समस्तीपुर : मतगणना को लेकर पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने मतगणना केंद्र एवं शहर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी. मतगणना केंद्र पर जाने वाले सभी रास्तों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस के वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया था़ समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर मतगणना केंद्र के पूर्वी एवं पश्चिमी छोड़ पर ड्रॉप गेट बनाये गये थे.
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वज्रवाहन, अग्निशामक वाहन आदि को भी तैनात किया गया था़ शांतिपूर्ण मतगणना को लेकर जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गयी थी़ मतगणना केंद्र के एक तरफ जहां मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मुफस्सिल इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था.
वहीं दूसरी तरफ सदर डीएसपी प्रितिश कुमार के नेतृत्व में डीआईयू प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार एवं मुफस्सिल थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को लगाया गया था. वहीं यातायात की जिम्मेवारी ओएसडी सह पुलिस निरीक्षक चतुर्वेदी सुधीर कुमार एवं शहर की गतिविधि पर नजर रखने की जिम्मेवारी नगर थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद को सौंपी गयी थी.