एटीएम कार्ड बदल फ्रॉड ने 74.5 हजार की लगायी चपत

समस्तीपुर : ताजपुर रोड स्थित एटीएम में गुरुवार को एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर अपराधियों ने उसके एकाउंट से 74 हजार 5 सौ रुपये की निकासी कर ली. इस घटना की शिकायत महिला के भाई राकेश पाण्डेय ने नगर थाना पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक से की है़ घटना को लेकर राकेश पाण्डेय ने […]

समस्तीपुर : ताजपुर रोड स्थित एटीएम में गुरुवार को एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर अपराधियों ने उसके एकाउंट से 74 हजार 5 सौ रुपये की निकासी कर ली. इस घटना की शिकायत महिला के भाई राकेश पाण्डेय ने नगर थाना पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक से की है़ घटना को लेकर राकेश पाण्डेय ने बताया कि उसकी बहन ताजपुर रोड में मछहट्टा के समीप स्थित एटीएम पर रुपये निकालने गयी थी.

जहां रुपये तो नहीं निकल पाया लेकिन उसका कार्ड मशीन में ही फंस गया था़ एटीएम में उसके पीछे खड़े युवक ने कार्ड निकालने में मदद की थी़ आशंका है कि इसी दौरान उसने कार्ड बदल दी.

इसके बाद उसके एकाउंट से श्री अलंकार ज्वेलर्स के नाम से 49500 रुपये की ज्वेलरी की खरीदारी की गयी़ इसके बाद मोहिउद्दीननगर के एटीएम से बारी-बारी से 10 हजार, 5 हजार एवं फिर 10 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >