समस्तीपुर : पिस्टल सटा गैसकर्मी से 70 हजार की लूट

विद्यापतिनगर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय मुख्य सड़क के मिर्जापुर पुलिस चेकपोस्ट के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने चमथा इंडेन कर्मी से पिस्टल सटा 70 हजार रुपये लूट लिया. चमथा इंडेन के सहायक प्रबंधक उमा शंकर चौधरी, पिकअप चालक राम सकील राय ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र केवटा (दलसिंहसराय) से […]

विद्यापतिनगर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय मुख्य सड़क के मिर्जापुर पुलिस चेकपोस्ट के पास रविवार को बाइक सवार तीन युवकों ने चमथा इंडेन कर्मी से पिस्टल सटा 70 हजार रुपये लूट लिया.
चमथा इंडेन के सहायक प्रबंधक उमा शंकर चौधरी, पिकअप चालक राम सकील राय ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र केवटा (दलसिंहसराय) से 70 सिलिंडर वितरण कर विक्रय राशि 68920 लेकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान विद्यापतिनगर पुलिस चेकपोस्ट के निकट पूर्व से खड़े युवकों ने गाड़ी रुकवाकर सहायक प्रबंधक उमा शंकर चौधरी की गर्दन पर पिस्टल सटा रुपये वाला झोला छीन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >