पूर्व पीएम वाजपेयी का अस्थिकलश समस्तीपुर पहुंचा, दी गयी श्रद्धांजलि

अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करने के लिए सड़क के दोनों ओर हजारों लोग खड़े थे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी पहुंचे समस्तीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी का अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचा़ अस्थि कलश यात्रा की आगवानी में सैकड़ों भाजापाई कोठिया पहुंचे़ यहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष […]

अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करने के लिए सड़क के दोनों ओर

हजारों लोग खड़े थे
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय भी पहुंचे
समस्तीपुर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी का अस्थि कलश यात्रा गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचा़ अस्थि कलश यात्रा की आगवानी में सैकड़ों भाजापाई कोठिया पहुंचे़ यहां से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जिलाध्यक्ष रामसुमरन सिंह तथा प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी के नेतृत्व में ताजपुर चौक, गंगापुर, मुसरीघरारी होते हुए भाजपा जिला कार्यालय,पटेल मैदान गोलम्बर मथुरापुर घाट, कल्याणपुर चौक होते हुए जटमलपुर तक गई़ जगह-जगह अस्थि- कलश का पूजन किया गया़
उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अस्ति कलश यात्रा आगे बढ़ी़ विभिन्न जिलों से गुजरते हुए उनके अस्थि कलश को गंगा एवं कोशी में प्रवाहित किया जाएगा़ अस्थि-कलश यात्रा को देखने के लिए जगह-जगह काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़ अस्थि कलश यात्रा में विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी, जिला प्रभारी सुमन जी शशिकांत आनंद, भाजपा के जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, शशिधर झा, उपेंद्र कुशवाहा, लल्लन प्रसाद सिंह, शैलेंद्र सिंह, राकेश कुमार राज,विमला सिंह, कृष्ण देव प्रसाद सिंह,वीरेन्द्र पासवान,शम्भु कुमार गिरि,वीणा साह,प्रभात कुमार, सामंत चौधरी, मनोज गुप्ता,सुनील कुमार चौधरी, जवाहर प्रसाद सिंह, योगेंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर विजय कुमार शर्मा, राजेश्वर ठाकुर, राम कुमार राय,जगदेव राम,शिव शंकर चौधरी, गायत्री सिंह,धीरेंद्र कुमार धीरज,मनोज जायसवाल, राकेश रंजन पिंटू,दीपक मंडल राजेश कुमार, राज कुमार पंडित, अशोक पासवान, हीरा सिंह, सुभाष सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह आदि ने भाग लिया़
सरायरंजन: मुसरीघरारी चौक पर शिव मंदिर के निकट गुरुवार की शाम अस्थि कलश गुजरा़ श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. अस्थि कलश के काफिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, हाजीपुर के भाजपा विधायक अवधेश सिंह, वेनीपुर के पूर्व विधायक गोपाल जी ठाकुर, पूर्व मंत्री सह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा, बिहार प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी उमाशंकर सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रो. अमरेन्द्र कुमार, वैशाली के भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विजय कुमार झा उर्फ फुचो झा, अमरेश झा, संजीत ठाकुर, विनोद बिहारी वाजपेयी, महेन्द्र प्रसाद सिंह, सुदर्शन प्रसाद साह, मंटू चौधरी, पवन कुमार शर्मा, शिव कुमार सिंह, आलोक कुमार
ठाकुर, भोला प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, बलवंत सिंह राठौर, विश्वजीत गिरि, राकेश गिरि आदि शामिल थे़ ताजपुर : प्रखड के कोठिया एवं कोल्ड स्टोरेज चौक पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी़ मौके विधायक अवधेश कुमार,उपेंद्र कुशवाहा,पूर्व प्रमुख सुरेश राय, धीरेंद्र कुमार धीरज,जवाहर प्रसाद सिंह,मनोज सिंह,राज कुमार राय,कृष्ण मोहन गुप्ता,राज कुमार पंडित,अशोक नायक,डॉ़ उपेंद्र नाथ झा आदि
मौजूद थे़
कल्याणपुर: प्रखंड के मुक्तापुर से जटमलपुर तक सड़क के किनारे विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अटल जी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पुष्प अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष इंद्रमणि सिंह, डॉ़ तेज नारायण प्रसाद, देव शंकर ठाकुर, शशिधर देव, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमार, प्रभु नारायण ठाकुर आदि शामिल हैं.
रालोसपा कार्यकर्ताओं
ने भी किया पुष्प अर्पित
समस्तीपुर. रालोसपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गोलंबर के पास पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित किया. साथ ही उनके रास्ते पर चलने को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया. मौके पर जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा, लाल बाबु महतो, अल्लामा शिवली नोमानी, अजित चौधरी आदि थे. लोजपा की ओर से जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुशवाहा, नीरज भारद्वाज, मनोज कुमार, रीता पासवान, बंटी जायसवाल आदि ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >