समस्तीपुर में गंगा स्नान कर लौट रहीं चार महिलाओं की सड़क हादसे में मौत

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाने के चौसिमा कब्रिस्तान के पास एनएच 28 पर शुक्रवार की सुबह बेगूसराय की ओर से आ रहे ऑटो को ट्रक ने रौंद दिया. इससे ऑटो में सवार तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, इस घटना में ऑटोचालक […]

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाने के चौसिमा कब्रिस्तान के पास एनएच 28 पर शुक्रवार की सुबह बेगूसराय की ओर से आ रहे ऑटो को ट्रक ने रौंद दिया.
इससे ऑटो में सवार तीन महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, इस घटना में ऑटोचालक व उसके सहयोगी समेत आठ महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. बताया जाता है कि सभी महिलाएं मलमास में गंगा स्नान करके विश्वंभरपुर एलौथ लौट रही थीं. मृतकों में विश्वंभरपुर एलौथ गांव के विश्वनाथ दास की पत्नी चुनचुन देवी, स्व. महेंद्र दास की पत्नी परिया देवी, लखिंद्र दास की पत्नी कुसमा देवी व चंदेश्वर दास की पत्नी रंजू देवी शामिल हैं.
घायलों में ऑटोचालक मोहनपुर निवासी प्रेमजीत कुमार व उसका सहयोगी सोनू कुमार तथा बी एलौथ गांव के लालचंद दास की पत्नी सुनैना देवी, सखीचंद्र दास की पत्नी कमली देवी, मिश्री दास की पत्नी उसमा देवी व लखन दास की पत्नी निरसी देवी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >