समस्तीपुर : भाजपा केंद्र सरकार में सबसे बड़ी पार्टी है इसलिये सभी सहयोगियों का उन्हें ख्याल रखना होगा. सूबे में जदयू नीतीश कुमार की अगुवाई में ही आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. यह बातें राज्य सरकार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने सोमवार को परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कही. उन्होंने कहा कि रालोसपा भी केंद्र सरकार में शामिल है. ऐसे में गठबंधन में सभी की समस्याओं को सुना जायेगा. इसका निदान भी किया जायेगा. इससे पहले उन्होंने मंत्री कोष से विभिन्न गरीब छात्र व छात्राओं को मदद की राशि सौंपी.
केंद्र सरकार में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी सहयोगियों का रखें ख्याल : महेश्वर
समस्तीपुर : भाजपा केंद्र सरकार में सबसे बड़ी पार्टी है इसलिये सभी सहयोगियों का उन्हें ख्याल रखना होगा. सूबे में जदयू नीतीश कुमार की अगुवाई में ही आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी. यह बातें राज्य सरकार के भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने सोमवार को परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये कही. उन्होंने कहा कि […]

14 बच्चों को मिली राशि
14 छात्र व छात्राओं को इस मद से राशि मुहैया करायी गयी. मौके पर राशि प्राप्त करने वालों में ऋषि राज, प्रीति, हिमांशु, रानी, रौशन , युवराज पासवान, राजहंस, दिव्या, रौनक, कृष्ण देव वर्मा, धीरज कुमार, आदित्य राज, रानी कुमारी, अंशु कुमार आदि शामिल थे.