बाढ़ को ले मंडल में 11 संवेदनशील प्वाइंट चिह्नित

समस्तीपुर : संभावित बाढ़ को देखते हुये समस्तीपुर रेल मंडल ने ऐसे 11 सवंदेनशील प्वाइंट को चिन्हित किया है. जहां बारिश के दौरान बाढ़ से रेल परिचालन प्रभावित होने की संभावना अधिक है. इसमें सीतामढी व नरकटियागंज स्टेशन के बीच, हरिनगर, सहरसा धमारा रेल खंड व कोपरिया क्षेत्र के स्टेशन शामिल है. मंडल ने इन […]

समस्तीपुर : संभावित बाढ़ को देखते हुये समस्तीपुर रेल मंडल ने ऐसे 11 सवंदेनशील प्वाइंट को चिन्हित किया है. जहां बारिश के दौरान बाढ़ से रेल परिचालन प्रभावित होने की संभावना अधिक है. इसमें सीतामढी व नरकटियागंज स्टेशन के बीच, हरिनगर, सहरसा धमारा रेल खंड व कोपरिया क्षेत्र के स्टेशन शामिल है. मंडल ने इन खंडों पर संभावित बाढ़ को देखते हुये तैयारियों को अंतिम रुप देना शुरू कर दिया है. सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मानसून रिजर्व के दौरान पुल से लेकर ट्रेक तक में तैयारियां चलायी जा रही है. इधर, समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डिवीजनल इंजिनयर कॉर्डिनेशन बीके सिंह ने बताया कि बाढ़ को देखते हुये मंडल में ऑन विहल्स की तैयारी की गयी है. इसमें 24 घंटे रेलवे किसी भी आपातकालीन व्यवस्था को सुचारु रुप से नियंत्रित कर सकेगा.

इसके अलावा रनिंग कांट्रेक्ट के तहत बाढ़ को लेकर सिंगर, स्टोन चिप्स, बोल्डर की व्यवस्था रेलवे की ओर से की जा रही है. इसके साथ ही मंडल के विभिन्न खंडों पर मानसून पेट्रोलिंग के लिये खाका तैयार कर लिया गया है. मानसून रिजर्व के तहत इसके अलावा विभिन्न जगहों पर स्टोन डस्ट व बोल्डर की व्यव्स्था की गयी है. समस्तीपुर में मुक्तापुर के पास भी इसका भंडारण किया गया है. मंडल इस बार खासकर ऐसे स्टेशनों पर फोकस किया हुआ है जो की नदी से सटे व निचले इलाके में शामिल हैं. इसके अलावा विभिन्न पुलों पर पेंटिंग व अन्य माध्यम से काम चला रहा है.

सीतामढी व नरकटियागंज रेल खंड पर चलेगा विशेष अभियान
ऑन ह्वील्स में तैयार रहेगी 24 घंटे रेलवे
सहरसा मानसी रेलखंड के फनगो हॉल्ट के समीप दो स्पर पहले से बने हैं. तीसरा नया स्पर बनाया जा रहा है. हॉल्ट के पास लगभग 250 मीटर की दूरी में यह तीन स्पर और बनेंगे. नया स्पर 71 मीटर का बन रहा है. पटरी के सेंटर लाइन से कुछ दूरी पर बोल्डर की पिचिंग होगी. कोसी के कटाव को रोकने के लिये रेलवे पहले से ही बोल्डर क्रेटिंग का काम युद्ध स्तर पर कर रहा है. बताते चलें कि विगत साल कोसी के बहाव के कारण फनगो हाल्ट पर पानी का काफी दबाव बन गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >