बंदी की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर : मंडलकारा के विचाराधीन बंदी घनश्याम राय की पीएमसीएच में बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी़ मृत कैदी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है़ कारा अधीक्षक नंद किशोर रजक के अनुसार 27 मई को जिला पुलिस ने बाइक लूट मामले में उसे जेल भेजा था़ […]

समस्तीपुर : मंडलकारा के विचाराधीन बंदी घनश्याम राय की पीएमसीएच में बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गयी़ मृत कैदी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर गांव का रहने वाला बताया जाता है़ कारा अधीक्षक नंद किशोर रजक के अनुसार 27 मई को जिला पुलिस ने बाइक लूट मामले में उसे जेल भेजा था़ 04 जून की सुबह उसकी तबीयत खराब हो गयी थी़ उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था़ जहां से चिकित्सकों ने किडनी में गड़बड़ी की बात कह कर उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया था़

जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी़ काराधीक्षक के मुताबिक पीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को लाश सौंप दी गयी है़ उधर, एक जवान बंदी की अचानक हुई मौत से जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है़ कारा प्रशासन सूत्रों के अनुसार मृतक के शरीर पर कई दाग मिले हैं. जिससे उसके साथ मारपीट की आशंका जाहिर की जा रही है़ हालांकि इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा़ समाचार लिखे जाने तक परिजन लाश को लेकर घर नहीं पहुंचे थे और न ही किसी तरह का बयान दिया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >