युवक की हत्या, पेड़ से लटकाया शव

समस्तीपुर : अपराधियों ने मंगलवार रात एक युवक की हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ के दरियापुर टोले में हुई. युवक का शव बुधवार की सुबह उसके ही घर के पीछे नींबू के पेड़ से लटकता हुआ मिला. युवक उमेश राय का 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राय था. इधर, घटना […]

समस्तीपुर : अपराधियों ने मंगलवार रात एक युवक की हत्या कर दी. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां रघुकंठ के दरियापुर टोले में हुई. युवक का शव बुधवार की सुबह उसके ही घर के पीछे नींबू के पेड़ से लटकता हुआ मिला. युवक उमेश राय का 20 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राय था. इधर, घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गये और जमकर बवाल किया. गुस्सायी भीड़ ने शंका के आधार पर आरोपित एक युवक को पकड़कर जम कर पिटाई भी की.

मौके पर मौजूद स्थानीय पुलिस ने जान पर खेलकर भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की. इस दौरान मुफस्सिल थाने के एसआई महेश पूर्वे व पुलिस जवानों को हल्की चोट भी लगी है. भीड़ आरोपित को अपने हवाले करने की मांग पर अड़ी थी. आरोपित को भीड़ से मुक्त कराना पुलिस को काफी महंगा पड़ा.

युवक की हत्या
बांस-बल्ला व लाठी-डंडे से लैस होकर महिलाएं शव को घेर कर बैठ गयीं और पांच घंटे तक शव को उठाने नहीं दी.
परिजनों का कहना था कि होली के दिन मृतक के पिता का गांव के ही शंकर राय के साथ विवाद हो गया था. इसी खुन्नस में आकर आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय की हत्या कर दी. लोगों का कहना था कि मंगलवार की रात आरोपितों ने बगल के मक्के की खेत में पहले शराब पी और उमेश के पुत्र अजय को दरवाजे से उठाकर खेत में उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. इसके बाद शव को पेड़ से लटका दिया. ताकि लोगों का ध्यान भटकाया जा सके.
पुलिस पर हमले का प्रयास
शव उठाने पहुंची पुलिस व जनप्रतिनिधियों पर महिलाओं ने कई बार हमला करने का भी प्रयास किया. बाद में घटना की सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से महिलाओं को समझा कर शव को उठाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं किसी भी सूरत में तैयार नहीं हुईं. बाद में मृतक के पिता की पहल पर दरवाजे से लाश उठायी गयी.
फोटो संख्या : 5 (डीएसपी मो. तनवीर)
घटना के िवरोध में ग्रामीणों ने िकया बवाल
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां गांव में हुई घटना
घर के पीछे नींबू के पेड़ से लटकी मिली लाश
आक्रोशित लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ जमकर पीटा
स्थानीय पुलिस ने जान पर खेलकर भीड़ के चंगुल से आरोपित को छुड़ाया
लाठी-डंडे से लैस महिलाओं ने पांच घंटे तक नहीं उठाने दिया शव
मृतक के पिता का बयान दर्ज किया गया है. आरोपित युवक को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है. जल्द ही इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मो. तनवीर अहमद सदर डीएसपी, समस्तीपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >