सिंघिया में अपरािधयों ने महिला को चाकू से गोदा
सिंघिया (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के लिलहौल गांव में रविवार की रात शौच के लिए गयी महिला को चाकू से गोद दिया गया. हमलावरों ने मृत समझ उसे उठा कर उसके ही दरवाजे पर लाकर सुला दिया. घटना की सूचना मिलने के बीस घंटे बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. […]
सिंघिया (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के लिलहौल गांव में रविवार की रात शौच के लिए गयी महिला को चाकू से गोद दिया गया. हमलावरों ने मृत समझ उसे उठा कर उसके ही दरवाजे पर लाकर सुला दिया. घटना की सूचना मिलने के बीस घंटे बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे दरभंगा रेफर कर दिया.
महिला विष्णुदेव साहु की पत्नी अमेरिका देवी (70) थी. पुलिस ने घायल महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. इसमें गांव के ही डोमी साह और उसके पुत्र पवन साह, अरुण साह, दिनेश साह, रामजतन साह व पुत्र वधू फूलो देवी को आरोपित किया गया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों डोमी साह व पवन साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
घटना को लेकर पुलिस को दिये बयान में घायल महिला ने कहा है कि रविवार की रात्रि वह शौच के लिए बगल के अरुण साह के खेत में गयी थी. इसी बीच, आरोपित खेत में पहुंच गये. साथ ही खेत में
सिंघिया में अपरािधयों
लगी गोभी की चोरी करने का आरोप लगाने लगे. विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की. इसमें महिला का हाथ व पैर टूट गया. इसके बाद आरोपितों ने चाकू से उसके पूरे शरीर को गोद दिया. इससे वह बेहोश होकर गिर गयी. बाद में वह खुद को अपने दरवाजे पर लगे बिस्तर पर पाया. इस संबंध में पीएचसी के चिकित्सक डॉ अंसारी ने बताया कि महिला का दोनों पैर व हाथ की हड्डी टूटी हुई है. किसी नुकीले हथियार से पूरे शरीर को गोदा जाना प्रतीत हो रहा है. महिला की चिंताजनक स्थित को देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया गया है.
मरा समझ दरवाजे पर लाकर सुला दिया
गोभी चोरी का आरोप लगा कर दिया घटना को अंजाम
घायल के बयान पर आधा दर्जन लोग आरोपित
पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल