पशुपालकों के समर्थन में आये राजनीितक दल

समस्तीपुर : पशुपालक किसान सेवा संघ की ओर से जारी अनिश्चितकालीन अनशन सत्याग्रह को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलते जा रहा है. कांग्रेस, रालोसपा के बाद शिवसेना ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है. इधर सरकारी बस पड़ाव पर सत्याग्रह स्थल पर सभा की गयी. अध्यक्षता पशुपालक किसान सेवा संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र […]

समस्तीपुर : पशुपालक किसान सेवा संघ की ओर से जारी अनिश्चितकालीन अनशन सत्याग्रह को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलते जा रहा है. कांग्रेस, रालोसपा के बाद शिवसेना ने भी इस आंदोलन का समर्थन किया है. इधर सरकारी बस पड़ाव पर सत्याग्रह स्थल पर सभा की गयी. अध्यक्षता पशुपालक किसान सेवा संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने किया. संचालन संयोजक डा.भूपेंद्र प्रसाद यादव ने की.संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि अच्छे दिन व सुशासन की बात करने वाली सरकार आज पशुपालकों की समस्याओं का निराकरण नहीं करना चाह रही है. हम के जिलाध्यक्ष रामाश्रय ठाकुर ने कहा कि पशुपालकों व किसान का कर्ज माफ होना चाहिए.

संघर्ष की जो शुरुआत की गयी है वह लोगों के हित का है. मौके पर निरंजन ठाकुर, शिवशंकर चौधरी, राज कुमार राय, रौशन कुमार, जयशंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे. इधर जिला स्वयं सेवी संस्था संघ की ओर से सचिव संजय कुमार बब्लू ने आंदोलन का समर्थन किया है.

आंदोलन को रफ्तार देते हुये राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रीज के पास भारत सरकार का पुतला दहन किया. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एखालाकुर रहमान सिद्धकी ने किया. मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष प्रशांत पाठक, देविता गुप्ता, मुकेश चौधरी, सुनील पासवान, पंकज महतो, अखिलेश कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >