जिला योजना समिति चुनाव की राजनीतिक सरगर्मी तेज

समस्तीपुर : जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. इस चुनाव को लेकर ठंड के इस मौसम में भी राजनीतिक तपिश बढ़ गयी है. जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के लिए कई जिला पार्षदों एवं नगर पार्षदों द्वारा रणनीति बनानी शुरू […]

समस्तीपुर : जिला योजना समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. इस चुनाव को लेकर ठंड के इस मौसम में भी राजनीतिक तपिश बढ़ गयी है. जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के लिए कई जिला पार्षदों एवं नगर पार्षदों द्वारा रणनीति बनानी शुरू कर दी गयी है. जिला योजना समिति सदस्य पद के दावेदार जिला पार्षद व नगर पार्षद अपने-अपने समर्थन में जिला पार्षदों एवं नगर पार्षदों को गोलबंद करने का प्रयास शुरू कर दिया है

. यहां यह उल्लेखनीय है कि जिला योजना समिति सदस्य पद के लिए जो जिला पार्षद या नगर पार्षद उम्मीदवार होंगे वे अन्य उम्मीदवार के प्रस्तावक भी बन सकते हैं. हालांकि, कोई भी उम्मीदवार न तो स्वयं की उम्मीदवारी का प्रस्तावक बन सकता है और न ही कोई प्रस्तावक एक से अधिक उम्मीदवार का ही प्रस्तावक बन सकता है. हालांकि, कोई भी जिला पार्षद किसी अन्य जिला पार्षद का ही प्रस्तावक बन सकता है न कि किसी नगर पार्षद का. इसी प्रकार कोई भी नगर पार्षद किसी नगर पार्षद का ही प्रस्तावक बन सकता है न कि जिला पार्षद का.

सहज भाषा में कहा जाये तो जिला योजना समिति सदस्य चुनाव में प्रस्तावक भी उम्मीदवार बन सकता है व उम्मीदवार भी प्रस्तावक बन सकता है. उल्लेखनीय है कि जिला योजना समिति के 34 सदस्यों के लिए आगामी 08 फरवरी 2018 को डीआरडीए सभागार में जिला पार्षदों एवं नगर पार्षदों की अलग-अलग बैठक बुलायी गयी है. इस चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी जोरों पर की जा रही है. जिला योजना समिति के सदस्यों के में जिला परिषद, समस्तीपुर , नगर परिषद, समस्तीपुर तथा नगर पंचायत दलसिंहसराय व रोसड़ा के निर्वाचित सदस्य भाग लेंगे. इधर, नगर परिषद के चार पार्षदों ने अपने पक्ष में पार्षदों को गोलबंद करने के लिए चुनावी मैदान उतर चुके हैं. हालांकि, नप अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता का कहना है
कि जल्द ही एकजुटता के साथ मिलकर एक पार्षद का चयन कर चुनावी रणनीति तय करेंगे.
जिला योजना समिति के सदस्यों की प्रक्रिया : जिला योजना समिति सदस्यों के के लिए सबसे पहले जिला दंडाधिकारी द्वारा निर्वाचक नामावली तैयार की जायेगी. जिसमें जिला पार्षदों एवं शहरी निकायों के निर्वाचित सदस्यों का नाम, पिता का नाम एवं पता दर्ज किया जायेगा. जिला योजना समिति के गठन के लिए जिला दंडाधिकारी द्वारा 08 फरवरी को जिला पार्षदों एवं शहरी निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों की संयुक्त एवं अलग-अलग बैठक बुलाई जायेगी.
जिला परिषद से निर्वाचित होने वाले 32 सदस्यों का जिला पार्षदों द्वारा अपने बीच में से तथा नगर निकायों से निर्वाचित होने वाले एक सदस्य का नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने बीच में से किया जायेगा. जिला योजना समिति सदस्यों के लिए बुलायी गयी बैठक में निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जिला परिषद तथा नगर निकायों के सदस्यों में से इच्छुक उम्मीदवारों से विहित प्रपत्र में मनोनयन पत्र की मांग करेंगे. एक मतदाता को केवल एक ही उम्मीदवार के नाम को प्रस्तावित करने का अधिकार रहेगा.
मनोनयन पत्र की निर्वाची पदाधिकारी द्वारा संवीक्षा की जायेगी. यदि मनोनीत उम्मीदवारों की संख्या निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या के बराबर होगा तो, सभी को शीघ्र निर्वाचित घोषित कर दिया जायेगा. मनोनीत उम्मीदवारों की संख्या निर्वाचित होने वाले सदस्यों की संख्या से अधिक होगा तो मनोनयन वापसी के लिए समय दिया जायेगा. फिर भी अगर संख्या अधिक रही तो उसी दिन गुप्त मतपत्र के माध्यम से मत प्राप्त किया जायेगा. इसके लिए उम्मीदवारों का नाम वर्णानुक्रम में अंकित किया जायेगा.
प्रस्तावक भी हो सकते हैं उम्मीदवार व उम्मीदवार भी हो सकते प्रस्तावक
नप के चार पार्षद अपने पक्ष में पार्षदों को गोलबंद करने में जुटे
इस तरह होगा समिति का गठन
जिला योजना समिति के जिन 34 सदस्यों का निर्वाचन किया जायेगा. उसमें जिला पार्षदों में से 33 सदस्य तथा जिले स्थित तीन शहरी निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों में से एक सदस्य का किया जायेगा. जिला पार्षदों में से जिला योजना समिति के लिए चुने जाने वाले 33 जिला पार्षदों में न्यूनतम 16 महिला जिला पार्षदों का करना अनिवार्य होगा, जबकि शहरी निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों में से जिन एक प्रतिनिधि का चुनाव किया जायेगा. वह पुरुष या महिला कोई भी प्रतिनिधि हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >