समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने 21 दिनों के अथक प्रयास के बाद उत्तर बिहार के चर्चित यूको बैंक लूटकांड का खुलासा कर लिया है़ पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना अमित सिंह के साथ उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार अपराधियों के पास से 18 लाख 39 हजार 960 रुपये नकद के अलावा तीन लाख 55 हजार रुपये के जेवरात की खरीदारी से संबंधित रसीद भी मिली है़
यूको बैंक लूटकांड का खुलासा, 18.39 लाख बरामद
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने 21 दिनों के अथक प्रयास के बाद उत्तर बिहार के चर्चित यूको बैंक लूटकांड का खुलासा कर लिया है़ पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह के सरगना अमित सिंह के साथ उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है़ गिरफ्तार अपराधियों के पास से 18 लाख 39 हजार 960 […]

पुलिस के मुताबिक अपराधियों ने लूट के पैसे से ही जेवरात की खरीदारी की थी़ अपराधियों के पास से 13 कारतूस के साथ आधा दर्जन देसी कट्टा, लूट में इस्तेमाल की गयी तीन बाइक, एक पिकअप वैन, दर्जन भर मोबाइल फोन, रुपये वाला बैग व कपड़े आदि भी बरामद किये गये हैं. अमित सिंह उर्फ पप्पू सिंह उर्फ
यूको बैंक लूटकांड
राजीव रंजन उर्फ मुन्ना को पुलिस ने जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है़ अमित पटना के बाढ़ थाने के सैदपुर निवासी रामहरि प्रसाद का पुत्र है़ अमित के साथ सुजीत कुमार एवं धीरज झा को भी पुलिस ने जमशेदपुर से ही दबोचा़ सुजीत वैशाली के बाजितपुर एवं धीरज मालपुर का रहनेवाला है़ इसके अलावा पटना के नारायणपुर से रौशन कुमार सिंह एवं वैशाली के बाजितपुर से बाबुल उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया गया है़
गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी दीपक रंजन ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों ने यूको बैंक लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है़ सभी अपराधी मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, शेखपुरा, मोतिहारी, वैशाली सहित रायपुर एवं पश्चिम बंगाल के कल्याणी में हुई बैंक डकैती की घटनाओं में भी शामिल थे़ बैंक लूट की घटना के बाद दलसिंहसराय के सहायक पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था़ एसआइटी ने शहर के विभिन्न स्थानों से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैज्ञानिक व तकनीकी अनुसंधान करते हुए अलग-अलग टीम बनाकर बिहार व झारखंड के कई जिलों में छापेमारी की.
छत्तीसगढ़ व पं. बंगाल में भी बैंक लूट को अंजाम दे चुके हैं अपराधी
सरगना अमित सिंह सहित पांच अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
नकदी के अलावा 3.55 लाख के जेवरात का कैसमेमो जब्त
6 देशी कट्टा व 13 कारतूस, बाइक, पिकअप व कपड़े बरामद
चार जनवरी को यूको बैंक में हुई थी 49 लाख रुपये की लूट
-बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, बंगाल, राजस्थान में भी बैंक लूट में रहे हैं शामिल
कई लूटकांड में थी अमित की तलाश
एसपी दीपक रंजन के अनुसार पकड़े गये गिरोह के सरगना अमित सिंह का आधा दर्जन से अधिक बैंक लूट कांडों में तलाश की जा रही थी़ एसपी की माने, तो अमित ने अपने साथियों के साथ हाजीपुर रहसा सेंट्रल बैंक, नालंदा सोहसराय, शेखपुरा इंडियन बैंक लूटकांड, मोतिहारी में पीएनबी एवं मुजफ्फरपुर में बैंक ऑफ इंडिया लूट कांड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में बैंक आफ महाराष्ट्रा, पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित इलाहाबाद बैंक एवं राजस्थान के जयपुर सेंट्रल बैंक लूट कांड को भी अंजाम दिया था़ इसके साथी सुजीत कुमार और धीरज बिहारशरीफ, मुजफ्फरपुर एवं शेखपुरा बैंक लूट में शामिल थे.