समस्तीपुर बैंक लूटकांड : 21 लाख रुपये बरामद, 5 अपराधी गिरफ्तार

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिला के गोला रोड स्थित यूको बैंक की शाखा से गत 4 जनवरी को करीब 50 लाख लूट के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटी गयी राशि में से 21 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने आज बताया कि […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिला के गोला रोड स्थित यूको बैंक की शाखा से गत 4 जनवरी को करीब 50 लाख लूट के मामले में पांच अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटी गयी राशि में से 21 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन ने आज बताया कि इस मामले में पांच अपराधियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 21,94, 960 रुपये अभी तक बरामद किये गये हैं.

साथ ही अन्य जगहों से लूटे गये जेवरातों के अलावा हथियार, वाहन एवं अन्य सामानों तथा 6 देशी कट्टा, 13 कारतूस, चोरी की दो मोटरसाइकिल एवं एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में अमित सिंह उर्फ पप्पी सिंह, सुजित कुमार उर्फ निलेश, धीरज झा, रौशन कुमार सिंह उर्फ रौशन शर्मा एवं बाबुन उर्फ शिवम शामिल हैं. रंजन ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता अन्य जगहों पर बैंक लूटकांड में भी रही है. उन्होंने बताया कि इस गिरोह का अंतरराज्यीय स्तर पर नेटवर्क फैला हुआ है जो मुख्य रूप से बैंकों को ही अपना निशाना बनाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >