तीन दिनों तक कोल्ड डे से नहीं मिलेगी राहत साफ रहेगा आसमान दोपहर को निकलती रहेगी धूप

समस्तीपुर : अगले तीन दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. सुबह के समय में घना कोहरा छाया रहेगा. यह आकलन है डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा का. मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डाॅ. ए. सत्तार बताते हैं कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सिसय दर्ज […]

समस्तीपुर : अगले तीन दिनों तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी. सुबह के समय में घना कोहरा छाया रहेगा. यह आकलन है डाॅ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा का. मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डाॅ. ए. सत्तार बताते हैं कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया है. यह सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम है. इसके ठीक विपरीत न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा है.

यह सामान्य 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अगले तीन चार दिनों तक देर सुबह तक कोल्ड-डे की स्थिति बरकरार रहने का अनुमान है. हालांकि दोपहर में सूर्य का दर्शन होता रहेगा. इस अवधि में आसमान साफ रहने की संभावना है. सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है. तराई व मैदानी भागों के कहीं-कहीं सुबह में मध्यम से घना कुहासा भी लग सकता है.

पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-6 नीचे रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रह सकता है. जिसके चलते इस अवधि में अधिकतम तापमान के 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान औसतन 3 से 6 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >