कैश मशीन, मेन गेट का भी ताला तोड़ा, नकद लेकर भागने में विफल रहे अपराधी

अपराधियों के टारगेट पर जिले के बैंक, एटीएम व दो बैंकों को बना चुके हैं निशाना समस्तीपुर : जिले के बैंकों को इन दिनों किसी की नजर लग गयी है. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह बैंकों में घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उससे साफ लग रहा है कि जिले के बैंक व […]

अपराधियों के टारगेट पर जिले के बैंक, एटीएम व दो बैंकों को बना चुके हैं निशाना

समस्तीपुर : जिले के बैंकों को इन दिनों किसी की नजर लग गयी है. पिछले कुछ दिनों से जिस तरह बैंकों में घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उससे साफ लग रहा है कि जिले के बैंक व एटीएम अपराधियों के सॉफ्ट टार्गेट पर है. बता दें कि महज 18 दिनों में अपराधियों ने एक एटीएम मशीन सहित दो बैंकों पर धावा बोल दिया है़ इसमें 30 दिसंबर की रात अपराधियों ने हसनपुर के दूधपुरा बाजार से एटीएम मशीन को ही उखाड़ ले गये थे. पुलिस इसकी खाेजबीन में लगी ही थी कि चार जनवरी को दिनदहाड़े अपराधियों ने शहर के बीचोबीच गोला रोड स्थित यूको बैंक से 49 लाख रुपये लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली.
हालांकि, एटीएम मशीन लूट मामले का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा कर लिया है. उधर, यूको बैंक लूटकांड मामले में 13 दिन से मामले के खुलासा को लेकर पुलिस हांफ ही रही थी कि एक बार फिर सोमवार की रात मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को अपराधियों ने अपना निशाना बना डाला. हालांकि, अपराधी इस घटना को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाये़ वे ताला तोड़ कर अंदर तो प्रवेश कर गये, लेकिन सेफ का ताला नहीं तोड़ पाये़ इससे बैंक का पैसा लूटने से बच गया़ इन घटनाओं से पता चलता है कि जिले के बैंकों पर अपराधियों की पैनी नजर है व पुलिस चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >