RJD नेता हरेराम यादव की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम, स्थिति तनावपूर्ण, देखें वीडियो

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शुक्रवार अहले सुबह अपराधियों ने राजद नेता हरेराम यादव को अपना निशाना बनाया है. जानकारी के मुताबिक जिले के हसनपुर थाना के अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता देवी के ससुर और राजद नेता हरेराम यादव की अपराधियों ने […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. शुक्रवार अहले सुबह अपराधियों ने राजद नेता हरेराम यादव को अपना निशाना बनाया है. जानकारी के मुताबिक जिले के हसनपुर थाना के अहिलवार पंचायत की मुखिया ममता देवी के ससुर और राजद नेता हरेराम यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है.

https://www.youtube.com/watch?v=ap47e6PNd2I

जानकारी के मुताबिक हरेराम यादव अपने घर से सुबह टहलने के लिए निकले थे. ठीक उसी वक्त घात लगाये अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया. हरेराम यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. अपराधियों ने हरेराम यादव को पांच गोलियां मारी हैं. हत्या के बाद विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध में हसनपुर बिथान पथ को जाम कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-
बिहार बंद पर जमकर सियासत, पक्ष-विपक्ष में हुई तकरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >