ट्रैक्टर से दब कर चालक की मौत

विभूतिपुर : बेलसंडी डीह स्थित मुशहरी चौक के निकट मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत हो गयी. मृतक गांव के ढोराय यादव का 20 वर्षीय पुत्र कमली यादव बताया गया है. कमली गांव के ही एक डिपो से सीमेंट लोड कर ट्रैक्टर से निकला था. चौक के निकट ट्रैक्टर से […]

विभूतिपुर : बेलसंडी डीह स्थित मुशहरी चौक के निकट मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत हो गयी. मृतक गांव के ढोराय यादव का 20 वर्षीय पुत्र कमली यादव बताया गया है. कमली गांव के ही एक डिपो से सीमेंट लोड कर ट्रैक्टर से निकला था. चौक के निकट ट्रैक्टर से सीमेंट का पैकेट गिरने लगा. चालक गाड़ी रोक पीछे देखने आया. इसी बीच स्टार्ट ट्रैक्टर पीछे लुढ़कने लगा. इसकी चपेट में चालक आ गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष असगर इमाम ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >