थकान के बाद भी चेहरे पर मुस्कुराहट कायम

समस्तीपुर : विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार सरायरंजन प्रखंड के झखडा पहुंचे. नरघोघी हाई स्कूल के सामने स्थित खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड में दोपहर के करीब 1.30 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा. चेहरे पर मुस्कुराहट लिए सीएम हेलीकॉप्टर से उतरते ही हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया. […]

समस्तीपुर : विकास समीक्षा यात्रा के क्रम में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार सरायरंजन प्रखंड के झखडा पहुंचे. नरघोघी हाई स्कूल के सामने स्थित खेल मैदान में बनाए गए हेलीपैड में दोपहर के करीब 1.30 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा. चेहरे पर मुस्कुराहट लिए सीएम हेलीकॉप्टर से उतरते ही हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया.

करीब आधे घंटे विलंब से सीएम नीतीश कुमार जैसे ही पहुंचे, पहले से ही उनकी प्रतीक्षा में खड़े विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री मंजू वर्मा, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर सहित कई विधायक व जदयू के तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया. चेहरे पर थकान के बावजूद कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर सीएम के चेहरे पर रौनक आ गई. इसके बाद सीएम को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीएम का काफिला कंकालीपुर पासवान टोल के लिए निकल पड़ा.

270.17 करोड़ की िवकास योजनाओं
का िकया शिलान्यास व उद्घाटन
केदार संत रामाश्रय कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री ने सभा को किया संबोधित
जो मानव शृंखला में हाथ पकड़े थे, आज शराबबंदी का कर रहे विरोध

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >